मृतक होमगार्ड की मां ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार, बहू पर धमकी और प्रताड़ना का आरोप
जालौन जिले की तहसील कालपी के ग्राम छोटी मड़ैया निवासी बुजुर्ग विधवा पार्वती देवी ने जिलाधिकारी (DM) जालौन को शिकायती पत्र सौंपकर अपनी दूसरी बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पार्वती देवी के अनुसार, उनके मृतक पुत्र सुनील कुमार (जो होमगार्ड विभाग में कार्यरत थे) की दूसरी पत्नी अर्चना देवी अब संपत्ति में जबरन हिस्सा मांग रही है और लड़ाई-झगड़े पर आमादा है।
आरोप है कि अर्चना देवी उनके नाती आदित्य को जान से मारने की धमकी भी दे रही है।
पीड़िता ने अपनी और अपने नाती-नातिनों की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी बहू के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
#JalaunNews #Orai #JusticeForSeniorCitizen #JalaunPolice #CrimeNews #UPPolice #ViralNews #BreakingNews
Jalaun, Jalaun | Sep 23, 2026