कानपुर: ऑटो चालक ने पहले कुचलने का प्रयास किया, फिर साथियों के साथ ब्लेड से हमला किया, तीन महिलाएं और एक युवती समेत पांच घायल
किदवई नगर में बारादेवी चौकी के पास ऑटो चालक ने गुरुवार रात 7:30 बजे तीन महिलाओं एक युवती और एक युवक को पहले कुचलने का प्रयास किया।इसके बाद अपने साथियों संग मिलकर सभी पर ब्लेड से हमला कर दिया,जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।थाना प्रभारी ने बताया घायलों को काशीराम अस्पताल भेजा गया है,आरोपियों की तलाश की जा रही है।जल्द गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।