भितरवार: पिपरीपुरा में नरवाई की आग का तांडव, बाइक और बहन के जेवर जले
पिपरीपुरा में हवा के झोकों के साथ बड़ी यह आग गांव के रिहायसी इलाके तक जा पहुंची। अग्निकांड में घर के अंदर रखा गृहस्ती का सामान अनाज और बाइक जल गई। दूसरे किसान के आग की चपेट में आने से जानवर तो बच गए लेकिन भूसा जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।