प्रयागराज: मुंडेरा मोहल्ले में होलिका दहन से पहले लाउडस्पीकर को कब्जे में लेने पर स्थानीय लोग भड़के, होलिका दहन ना करने की दी धमकी
धूमनगंज कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा मोहल्ले में होलिका दहन से पहले तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने की शिकायत पर पहुंची पुलिस। लोगों की बहस से नाराज ACP ने युवकों को थाने में बैठा लिया। लोग सड़क पर उतर आए उन्होंने एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया और होलिका दहन न करने की धमकी दीसमझाने के बाद बृहस्पतिवार शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 2:00 पुलिस ने युवकों को छोड़ दिया।