मंझगांव के पांडुवाबुरु गांव में प्रेम प्रसंग में तनाव ग्रस्त 23 वर्षीय युवक प्रदीप चातर ने घर के पास पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सुबह गांव के बच्चों ने खेलने के दौरान नीम के पेड़ पर प्रदीप के शव को साड़ी के फंदे से लटका हुआ देखा। बच्चों द्वारा इसकी जानकारी परिवार वालों को दी गई।