वसंत विहार: कापसहेड़ा: मृतक के परिजनों का आरोप, पुलिस ने कपड़े से बांधकर डंडों से मारकर की हत्या
कापसहेड़ा में पुलिस कस्टडी में हुई एक युवक की मौत के मामले में उसके परिजनों का कहना है, कि पुलिस ने मारपीट करके हत्या की है और उसके बाद मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। जिस जगह पर युवक की पिटाई का आरोप है, उस जगह की तस्वीरों में दिख सकता है, की डंडे पड़े हुए हैं। पेड़ से कपड़ा बंधा हुआ है आरोप है, की वही ले जाकर उनके तीन लोगों के साथ मारपीट करी गई थी।