लोहरदगा: नगर भवन में डीसी ने कहा- पंचायत ज्ञान केंद्र से गांवों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा और सशक्तिकरण की नई दिशा
लोहरदगा नगर भवन में मंगलवार दोपहर 12 बजे पंचायत सचिवालय में पंचायत ज्ञान केंद्र की स्थापना और उसे ग्रामीण पुस्तकालय के रूप में उपयोग किए जाने को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत राज कार्यालय, लोहरदगा की ओर से किया गया।