लोहरदगा: लोहरदगा भाजपा ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने और उन्हें देश से निकालने की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा
लोहरदगा भाजपा ने सोमवार को जिला अध्यक्ष मनीर उराँव के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वैध और अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उनके वीजा रद्द करने तथा उन्हें शीघ्र पाकिस्तान वापस भेजने की मांग की गई है।