लोहरदगा: लोहरदगा में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला घायल, लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती, स्थिति गंभीर
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर चेकनाका के समीप सोमवार रात्रि करीब8 बजे अज्ञात बॉक्साइट लोडेड ट्रक ने एक अज्ञात विछिप्त महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीँ मौके ट्रक वाहन फरार हो गया। घटना के बाद महिला को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया । जहाँ महिला की स्तिथि नाजुक बताई जा रही है