लोहरदगा: लोहरदगा में बड़ा तालाब के पास स्कूटी और बाइक की टक्कर में आजसू केंद्रीय सचिव घायल, रांची रिम्स रेफर
लोहरदगा शहर के बड़ा तालाब के पास सोमवार रात करीब करीब 10:30 बजे स्कूटी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सूरज अग्रवाल को तुरंत लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया।