चित्तौड़गढ़: जिला कलेक्टर डॉ मंजू ने जिला चिकित्सालय में भर्ती बागुण्ड बस हादसे के घायलों का हालचाल पूछा, दिए आवश्यक निर्देश
उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्स लेन पर भादसोड़ा थाना बागुंड गांव के पास हुए निजी बस हादसे के बाद जिला कलक्टर डॉ. मंजू जिला चिकित्सालय पहुंचीं तथा घायलों की कुशलक्षेम पूछकर उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निजी बस राजनंदिनी चित्तौड़गढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर सांवलिया जी मंदिर जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई.