Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm

बारा विधायक डॉ. वाचस्पति का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया प्रयागराज। बारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. वाचस्पति के जन्मदिन के अवसर पर कौंधियारा प्रथम वार्ड संख्या-57 से भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अर्पित जायसवाल अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गाजे-बाजे और उत्साहपूर्ण माहौल में अपने आवास से एम.वी. कॉन्वेंट स्कूल, गौहनिया पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ. वाचस्पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जनसेवा जीवन की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी रही। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

Bara, Allahabad | Jul 21, 2026

MORE NEWS

पुलिस मुठभेड़ में गौकशी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी घायल, 8 गिरफ्तार

प्रयागराज। कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना नैनी और एसओजी यमुनानगर की संयुक्त टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 355 किलो गोवंश मांस, अवैध तमंचा, कारतूस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं। तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर काशीराम कॉलोनी के जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मो. आमिर (22) निवासी नैनी के बाएं पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इसके बाद पुलिस ने पास के एक खंडहरनुमा कमरे में छापेमारी कर गौकशी कर रहे आठ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना नैनी में संबंधित धाराओं तथा गोवध निवारण अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मुठभेड़ में गौकशी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी घायल, 8 गिरफ्तार प्रयागराज। कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना नैनी और एसओजी यमुनानगर की संयुक्त टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 355 किलो गोवंश मांस, अवैध तमंचा, कारतूस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं। तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर काशीराम कॉलोनी के जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मो. आमिर (22) निवासी नैनी के बाएं पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने पास के एक खंडहरनुमा कमरे में छापेमारी कर गौकशी कर रहे आठ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना नैनी में संबंधित धाराओं तथा गोवध निवारण अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Bara, Allahabad | Jul 25, 2026

तालापार-हिनौती पांडेय मार्ग बना तालाब, जलभराव से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

प्रयागराज (शंकरगढ़)। शंकरगढ़ क्षेत्र के तालापार-हिनौती पांडेय मार्ग पर भारी जलभराव के कारण आम लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। सड़क पर सैकड़ों मीटर तक पानी भर जाने से पहली नजर में यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि यहां सड़क है या तालाब।

ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हर बारिश के बाद यह मार्ग जलमग्न हो जाता है। सड़क पर गहरे गड्ढे पानी में छिप जाने से दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। पैदल राहगीरों, बाइक सवारों, स्कूली बच्चों और किसानों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके और किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

तालापार-हिनौती पांडेय मार्ग बना तालाब, जलभराव से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी प्रयागराज (शंकरगढ़)। शंकरगढ़ क्षेत्र के तालापार-हिनौती पांडेय मार्ग पर भारी जलभराव के कारण आम लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। सड़क पर सैकड़ों मीटर तक पानी भर जाने से पहली नजर में यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि यहां सड़क है या तालाब। ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हर बारिश के बाद यह मार्ग जलमग्न हो जाता है। सड़क पर गहरे गड्ढे पानी में छिप जाने से दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। पैदल राहगीरों, बाइक सवारों, स्कूली बच्चों और किसानों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके और किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Bara, Allahabad | Jul 25, 2026

अकोढ़ा में बदहाल सड़क बनी हादसों का कारण, जलभराव से विद्यार्थियों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

प्रयागराज (बारा)। ग्राम सभा अकोढ़ा के प्राथमिक विद्यालय से मझिगवा मार्ग पर स्थित श्री एल.पी. सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय के ठीक सामने सड़क की बदहाली लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में जलभराव और कीचड़ के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।

इस मार्ग से प्रतिदिन विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं सहित सैकड़ों राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और पानी से भरी सड़क पर आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की लापरवाही के कारण लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने की मांग की है।

अकोढ़ा में बदहाल सड़क बनी हादसों का कारण, जलभराव से विद्यार्थियों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी प्रयागराज (बारा)। ग्राम सभा अकोढ़ा के प्राथमिक विद्यालय से मझिगवा मार्ग पर स्थित श्री एल.पी. सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय के ठीक सामने सड़क की बदहाली लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में जलभराव और कीचड़ के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस मार्ग से प्रतिदिन विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं सहित सैकड़ों राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और पानी से भरी सड़क पर आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की लापरवाही के कारण लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने की मांग की है।

Bara, Allahabad | Jul 24, 2026

प्रयागराज में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर एसीपी निकिता श्रीवास्तव का सख्त एक्शन, कई वाहनों के चालान व सीज
यूनाइटेड भारत बारा 
मनोज कुमार बिन्द 

प्रयागराज। पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में बुधवार देर शाम एसीपी निकिता श्रीवास्तव स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर मिश्रा भवन चौराहे के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर कई वाहनों को सीज भी किया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, आवश्यक दस्तावेजों के अभाव और अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

एसीपी निकिता श्रीवास्तव ने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

प्रयागराज में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर एसीपी निकिता श्रीवास्तव का सख्त एक्शन, कई वाहनों के चालान व सीज यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द प्रयागराज। पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में बुधवार देर शाम एसीपी निकिता श्रीवास्तव स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर मिश्रा भवन चौराहे के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर कई वाहनों को सीज भी किया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, आवश्यक दस्तावेजों के अभाव और अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसीपी निकिता श्रीवास्तव ने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Bara, Allahabad | Jul 23, 2026

भाकियू का बारा तहसील पर प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज (बारा)। भारतीय किसान यूनियन (प्रयाग)  के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को बारा तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सिंचाई के लिए पानी, खाद की उपलब्धता, नियमित बिजली आपूर्ति, आवारा गौवंश की समस्या और बारा-लालापुर मार्ग की मरम्मत समेत विभिन्न मांगें उठाईं। भाकियू ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

भाकियू का बारा तहसील पर प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन प्रयागराज (बारा)। भारतीय किसान यूनियन (प्रयाग) के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को बारा तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सिंचाई के लिए पानी, खाद की उपलब्धता, नियमित बिजली आपूर्ति, आवारा गौवंश की समस्या और बारा-लालापुर मार्ग की मरम्मत समेत विभिन्न मांगें उठाईं। भाकियू ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

Bara, Allahabad | Jul 23, 2026