भाकियू का बारा तहसील पर प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज (बारा)। भारतीय किसान यूनियन (प्रयाग) के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को बारा तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सिंचाई के लिए पानी, खाद की उपलब्धता, नियमित बिजली आपूर्ति, आवारा गौवंश की समस्या और बारा-लालापुर मार्ग की मरम्मत समेत विभिन्न मांगें उठाईं। भाकियू ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
Bara, Allahabad | Jul 23, 2026