गुरारू: गुरारू में मारपीट के 2 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Guraru, Gaya | Aug 20, 2026 थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में वकील यादव और छोटू यादव शामिल हैं। दोनों बहेरा गांव के निवासी हैं।थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि वादी ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि वह सुबह अपनी दुकान से घर लौट रहा था। रास्ते में वकील यादव अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट की।