आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में कृषि विभाग की योजनाओं की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी वरीय कृषि अधिकारियों सहित सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
📍 बैठक के मुख्य निर्देश:
बीज वितरण: खरीफ 2026 के लिए प्राप्त बीजों का शत-प्रतिशत वितरण समय पर सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि किसान समय पर बुआई कर सकें।
शत-प्रतिशत लक्ष्य: सभी विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।
लापरवाही पर रोक: अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई।
#Gopalganj #AgricultureReview #Kharif2026 #SeedDistribution #FarmerWelfare #GopalganjAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
16 views | Gopalganj, Bihar | Jul 20, 2026