बिलासपुर: तहसील बिलासपुर सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने की जनसुनवाई
शनिवार को दोपहर एक बजे बिलासपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जन समस्याएं सुनीं। 32 में से 07 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।