चित्रकूट में 15 करोड़ के पुल की स्वीकृति, श्रेय लेने की मची होड़!
चित्रकूट जिले के मानिकपुर क्षेत्र के चमरौहा गांव में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद सियासत तेज हो गई है। विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पुल के निर्माण की मांग की थी। अब पुल की स्वीकृति के बाद राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच श्रेय लेने की होड़ देखने को मिल रही है।
लेकिन इस सियासत के बीच सबसे अहम सवाल यह है कि चमरौहा गांव के ग्रामीण इस पुल को लेकर क्या कहते हैं? पुल निर्माण की स्वीकृति से ग्रामीणों में कितनी उम्मीद जगी है और उनकी क्या प्रतिक्रिया है?
इन्हीं सवालों को लेकर Daily 24 Bharat के संवाददाता दिनेश सिंह कुशवाहा ने चमरौहा गांव के ग्रामीणों से खास बातचीत की।
आखिर ग्रामीणों ने क्या कहा? किसे दिया पुल निर्माण का श्रेय और क्या हैं उनकी उम्मीदें?
आइए, सुनते हैं चमरौहा गांव के ग्रामीणों की जुबानी, उनकी अपनी बात।
देखिए, यह खास रिपोर्ट Daily 24 Bharat पर।