चित्रकूट को 15 करोड़ के पुल की सौगात, श्रेय लेने को लेकर गरमाई सियासत!
चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र के चमरौहा में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल की स्वीकृति के बाद अब राजनीतिक श्रेय लेने की चर्चा तेज हो गई है। पुल निर्माण को लेकर सपा और भाजपा नेताओं के बीच अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।
इसी मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि चमरौहा पुल का प्रपोजल उनकी सपा सरकार के कार्यकाल में ही जारी हुआ था। वहीं, उन्होंने सवाल उठाया कि जो रास्ते खराब हो गए, जो पुल बह गए और जगह-जगह खुले कंपोजिट शराब के ठेके हैं, उनका श्रेय आखिर कौन लेगा?
आखिर चमरौहा पुल के प्रस्ताव की शुरुआत कब और किसके कार्यकाल में हुई? पुल की स्वीकृति का श्रेय किसे मिलना चाहिए? और विकास कार्यों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी क्यों तेज हो रही है?
इन्हीं सवालों को लेकर Daily 24 भारत के संवाददाता दिनेश सिंह कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज यादव से की खास बातचीत।
देखिए पूरी बातचीत और जानिए अनुज यादव ने क्या कुछ कहा, सिर्फ Daily 24 भारत पर।