उज्जैन: आगर रोड पर एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण शुरू, चरक अस्पताल के पास बैरिकेडिंग कर हटाए गए पोल 🚧
उज्जैन में मकोड़िया आम से इंदौर गेट तक बनने वाले लगभग 330 करोड़ रुपए के बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड ब्रिज का काम आखिरकार शुरू हो गया है। निर्माण एजेंसी ने सबसे पहले चरक अस्पताल के सामने बैरिकेडिंग कर साइट तैयार की है, जहां नगर निगम ने अस्थाई दुकानों को हटाकर सेंटर लाइट पोल हटाने का काम चालू कर दिया है। करीब 60 पिलर वाले इस ब्रिज का निर्माण पीडब्ल्यूडी के सिंहस्थ डिवीजन की देखरेख में किया जा रहा है। आगामी सिंहस्थ से पहले इस बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती होगी, जिसके लिए निर्माण एजेंसी को दिन-रात तेजी से काम करना होगा।
#UjjainNews #ElevatedBridge #Simhastha2028 #UjjainDevelopment #siti24ujjain