उज्जैन: कादंबिनी चिल्ड्रंस अकादमी में शान से फहरा तिरंगा, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर छात्र गौरव बने मुख्य अतिथि 🇮🇳
शहर के इंदिरा नगर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान, कादंबिनी चिल्ड्रंस अकादमी में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मंजू कीर्ति वशिष्ठ के साथ स्कूल के ही होनहार छात्र गौरव महावर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गौरतलब है कि छात्र गौरव ने हाल ही में 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में अपना नाम दर्ज कराकर पूरे शहर का नाम रोशन किया है। समारोह की शुरुआत में स्कूली बच्चों ने एक आकर्षक फ्लैग मार्च करते हुए अतिथियों को ससम्मान ध्वजारोहण स्थल तक पहुंचाया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा झंडा वंदन किया गया और वहां उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में सामूहिक राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति के माहौल के बीच एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दीं।
#UjjainNews #IndependenceD