उज्जैन: दशहरा मैदान पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने फहराया तिरंगा 🇮🇳✨
उज्जैन शहर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह दशहरा मैदान पर पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने ध्वजारोहण कर खुली जिप्सी में परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया, जिसके बाद पुलिस बल ने हर्ष फायर करते हुए राष्ट्रपति के जयकारे लगाए। समारोह में प्लाटून के आकर्षक मार्च पास्ट और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया। इस गरिमामय अवसर पर आईजी डॉ. राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रोशन सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#UjjainNews #IndependenceDay2026 #DussehraMaidan #MPGovernment #siti24ujjain