इटारसी: केसला पुलिस ने NH-46 पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की, 2 आरोपियों से ₹10.9 लाख की शराब व स्कॉर्पियो जब्त
केसला पुलिस ने एनएच-46 पर अवैध शराब का परिवहन करते हुए दो प्रमोद पिता भंवर राजपूत पथरौटा एवं हेमराज पिता कंछेदी लाल चौधरी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल 10.90 लाख रुपए का सामान जब्त किया। जिसमें अवैध शराब और एक स्कॉर्पियो कार शामिल है। यह कार्रवाई मंगलवार तड़के करीब 4 बजे की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया।