नावकोठी: नावकोठी पुलिस ने दो अलग-अलग गांव में छापेमारी कर दो वारंटी को किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में जेल
नावकोठी पुलिस ने दो अलग-अलग स्थान पर छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी हसनपुर बागर पंचायत के शेखपुरा के अमित कुमार एवं महेशवारा के पप्पू सिंह हैं। दोनों वारंटी लंबे समय से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। कोर्ट इनके विरुद्ध वारंट निर्गत किया था। इसी आलोक में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।