नावकोठी: रमजान-उल-मुबारक के अलविदा जुमे के मौके पर नावकोठी प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में रोज़ेदारों की उमड़ी भीड़
नावकोठी प्रखंड की विभिन्न मस्जिदों में रमजान के अलविदा जुमे के अवसर पर रोज़ेदारों की भारी भीड़ नमाज़ अदा करने के लिए उमड़ पड़ी। इस दौरान रमजान की फ़ज़ीलत पर बयान हुआ व रोज़ेदारों की इबादतों की फ़ज़ीलत पर भी रोशनी डाली गई। वहीं इस अवसर सदका-ए-फित्र, ज़कात की रकम से गरीबों को मदद करने पर चर्चा हुई।