नावकोठी: विष्णुपुर पंचायत के देवपुरा में मोबाइल टावर में लगी बैटरी हुई चोरी, थाने में मामला दर्ज
नावकोठी थाना क्षेत्र के विष्णुपुर पंचायत के देवपुरा स्थित मोबाइल टावर में लगी बैट्री अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि टावर टेक्नीशियन कन्हैया सिंह ने मोबाइल टावर में लगी 24 वोल्ट की दो बैट्री चोरी होने का मामला दर्ज कराया है। अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है।