नावकोठी: प्रखंड के सभी प्राइमरी और मिडिल स्कूल में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन, उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले सम्मानित
नावकोठी प्रखंड के सभी प्राइमरी और मिडिल स्कूल में प्रगति पत्रक वितरण एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का अनुश्रवण बीईओ राजेंद्र पांडे,बीआरपी बीपीएम संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर हेड मास्टर ने वर्ग 1 से 7 तक के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के बीच उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वालों को मेडल मोमेंटो और प्रगति पत्रक देकर सम्मानित किया।