नावकोठी: नीरपुर अपग्रेड मिडल स्कूल के 8वीं वर्ग के उत्तीर्ण छात्रों का नहीं हो रहा बगल के हाई स्कूल में एडमिशन, बच्चे परेशान
अपग्रेड मिडल स्कूल नीरपुर के वर्ग 8वीं के उत्तीर्ण छात्रों को समसा हाई स्कूल में नामांकन नहीं होने के कारण अभिभावक परेशान है। इस सिलसिले में अभिभावक चंदन कुमार आदि ने बताया की शिक्षा विभाग के नए आदेश के आलोक में बच्चों को मनोनुकूल हाई स्कूल में एडमिशन नहीं हो पा रहा है। इससे छात्राओं में ओहापोह की स्थिति है। वरीय पदाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है।