नावकोठी: इंडिया गठबंधन के घटक दलों की रजाकपुर में बैठक हुई आयोजित, गठबंधन प्रत्याशी का 18 अप्रैल को बेगूसराय में होगा नामांकन
नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर में इंडिया गठबंधन के घटक दलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष गंगाराम महतो एवं संचालन सीपीआई के चंद्रभूषण चौधरी ने किया। बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने भाजपा के 10 सालों के नाकामी की चर्चा की।लोकसभा चुनाव में इंडिया घटक के प्रत्याशी अवधेश राय का 18अप्रैल को नामांकन होने की जानकारी दी।