नौगावां सादात: नौगांवा के गांव जमुना खास में भाजपा की बैठक का आयोजन, एक राष्ट्र एक चुनाव पर हुई चर्चा
विधानसभा नौगांवा सादात क्षेत्र के ग्राम जमुना खास मैं सहकारी समिति के प्रांगण में एक राष्ट्र एक चुनाव संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि लोकेश प्रजापति रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि लोकेश प्रजापति का गर्म जोशी से स्वागत किया। इनके साथ ही कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र नागपाल और माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष जिला समन्वयक ओम प्रकाश गोला स्वागत हुआ।