काराकाट: काराकाट में 18 वर्षीय युवक 23 दिनों से लापता, सैलून जाने की बात कहकर घर से निकला था
Karakat, Rohtas | Oct 13, 2026 गोडारी नगर से 18 वर्षीय आदित्य कुमार पिछले 23 दिनों से लापता है। वह 19 सितंबर 2026 को सुबह करीब नौ बजे सैलून जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। आदित्य के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के अलावा आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया।