खरसावां: खरसावां के ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल के इनवर्टर और बैटरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान
खरसावां स्थित ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार की शाम शॉर्ट सर्किट के कारण इनवर्टर और बैटरी में अचानक आग लग गई। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे की है। आग लगते ही रेजिडेंशियल स्कूल