नवादा: नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, फरार 54 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Nawada, Nawada | Sep 19, 2025 नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर पिछले 24 घंटे में 54 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। साइवर अपराध में 06, मद्य निषेध में 01 एवं अन्य मामलों में 47 गिरफ्तारियां कुल 54 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अधीक्षक नवादा ने बताया कि नवादा पुलिस इस तरह के क्रुर एवं जघन्य अपराध करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं सजा दिलाने के लिए सांकल्पित है।