नवादा: डायन बताकर महिला को प्रताड़ित न करने के लिए जिला पदाधिकारी एवं सांसद ने हरि झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना
Nawada, Nawada | Sep 19, 2025 शुक्रवार को नवादा समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं संसद विवेक ठाकुर ने डायन बताकर महिला को प्रताड़ित न करने को लेकर देर दोपहर 12 बजे के करीब जागरूकता रथ को रवाना किया इस दौरान उबताया गया की किसी भी महिला को डायन बताकर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है तो वह कानूनन अपराध है।