नवादा: नवादा के एसपी कार्यालय में मुख्यालय डीएसपी ने किया खुलासा, 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, मोबाइल और डाटा शीट बरामद
Nawada, Nawada | Sep 19, 2025 नवादा पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी भोले-भाले लोगों को सस्ते लोन का प्रलोभन देकर ठगी करते थे। वारिसलीगंज थाना को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि पेंगरी गांव के एक घर में साइबर अपराधी गिरोह बनाकर ठगी का काम कर रहे हैं। लगभग शुक्रवार को 5:00 बजे जानकारी दी गई।