नवादा: समाहरणालय सभागार में जनता दरबार में 49 शिकायतें दर्ज, कई मामलों का हुआ तत्काल निष्पादन
Nawada, Nawada | Sep 19, 2025 शुक्रवार शाम 5:17 में विज्ञप्ति जारी कर बताया नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर आज समाहरणालय सभागार में जिला पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कीं। इस दौरान कुल 49 शिकायतें दर्ज की गईं।