घाटमपुर: माया का पुरवा से पुलिस ने 15 वर्ष पूर्व हुई मारपीट के मामले के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सजेती पुलिस ने माया का पुरवा से 15 वर्ष पूर्व हुई मारपीट के मामले में वारंटी अभियुक्त कैलाश को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बताया उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में अभियुक्त को मंगलवार शाम 5:00 बजे गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।