टोंक: टोंक की मेघना चौधरी मिस राजस्थान 2026 की टॉप 28 फाइनलिस्ट में शामिल
Tonk, Tonk | Jun 12, 2026 टोंक जिले के वजीरपुरा गांव की कॉलेज छात्रा मेघना चौधरी ने जयपुर में हुई प्रतिष्ठित मिस राजस्थान 2026 प्रतियोगिता में टॉप 28 फाइनलिस्ट में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया। करीब 6500 प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर मेघना ने यह उपलब्धि हासिल की।