पीरो: पैसे लेनदेन का ऑडियो वायरल होने के बाद अगियांव बाजार थाना अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता निलंबित
Piro, Bhojpur | Jun 17, 2025 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के के सिंह के द्वारा मंगलवार की शाम 4:00 बजे के करीब बताया गया कि पैसे लेनदेन का ऑडियो अगियाँव बाजार थाना का वायरल हुआ था। जिसमें जांच के दौरान थाना अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता की भी संलिप्त पाई गई थी। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर अगियाँव बाजार थाना का पैसे लेनदेन का एक ऑडियो वायरल हुआ था।