पीरो: पीरो अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट की घटनाओं में लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी
Piro, Bhojpur | Jun 16, 2025 पीरो अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट के घटना में लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घटना के संबंध में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब बताया गया कि सेमरावँ गांव में हुए मारपीट के घटना में सेमरावँ गाँव निवासी लक्ष्मीकांत सिंह के पुत्र नीतीश कुमार, अनमोल भारती एवं लक्ष्मीकांत की पत्नी मीरा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।