पीरो: मोपती बाजार पर हनुमान मंदिर तोड़ने को लेकर ग्रामीणों का सड़क जाम SDO के आश्वासन पर हुआ समाप्त
Piro, Bhojpur | Jun 17, 2025 मोपती बाजार स्थित सड़क किनारे बने हनुमान मंदिर को सोमवार की मध्यरात्री में शरारती तत्वों द्वारा तोड़कर ध्वस्त दिया गया। अहले सुबह जब ग्रामीणों की नजर टूटे हुए हनुमान मंदिर पर पड़ते ही स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर गए और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने एवं मंदिर को बनवाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।