पीरो: पीरो में ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत
Piro, Bhojpur | Jun 17, 2025 पीरो ससुराल में आये एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। घटना के संबंध में मंगलवार की सुबह 7:00 के करीब बताया गया कि रोहतास जिले के पथडीहरी गोटपा निवासी अमित नट अपने ससुराल पीरो में आया हुआ था। सोमवार को वह मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। तभी ठेकेदार के द्वारा इसकी सूचना दी गई की उसकी तबीयत खराब है और एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है।