मुरैना नगर: पत्नी की फर्म से पंचायतों में सप्लाई होने पर चंबल आयुक्त ने पोरसा CEO को तत्काल किया निलंबित
चंबल संभाग में सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत पोरसा के सीईओ को निलंबित कर दिया गया।जांच में सामने आया कि उनकी पत्नी की फर्म को पंचायतों में सामग्री आपूर्ति के कार्य दिए गए और करीब 14.92 लाख रुपये का भुगतान हुआ।मामले में हितों के टकराव और पूर्व सूचना न देने को गंभीर माना गया।प्रभारी संभाग आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई की गईं।