चूरू: गांव सेहला में मां-बेटे के साथ 3 लोगों ने की मारपीट, बेटे पर किया हथौड़े से वार, घायलों को चूरू अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Feb 19, 2025 चूरू के गांव सेहला में बुधवार को मां-बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। गांव के ही तीन व्यक्तियों पर मारपीट का आरोप है। यहां आरोपियों ने बेटे पर हथौड़े तक से वार कर घायल कर दिया। दोनो घायलों को परिजन चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया।