चूरू: दूधवाखारा और लालासर गांव के ग्रामीणों ने वाटर शेड निर्माण में गड़बड़ी का लगाया आरोप, जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Feb 19, 2025 चूरू में वाटर शेड विभाग के सार्वजनिक व निजी कार्यों मे गड़बड़ी का मामला सामने आया हैं। दूधवाखारा व लालासर के ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर 3 बजे करीब जिला कलक्टर को मामले की शिकायत करते हुए जांच करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि लालासर व दूधवाखारा ग्रामपंचायत में हुए वाटर शेड निर्माण कार्यों में सरकारी मापदंड और निर्माण सामग्री में गड़बड़ी हुई हैं।