चूरू: चूरू शहर में जीवीपी पॉइंट पर हुई पेंटिंग, आयुक्त अभिलाषा सिंह ने दी जानकारी
Churu, Churu | Feb 19, 2025 जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार चूरू शहर को सुंदर बनाने की दिशा में चूरू नगरपरिषद द्वारा शहर के 06 जीवीपी पोईंट्स पर पेंटिंग करवाई गई है। चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि शहर में नटराज होटल के सामने, पारख बालिका स्कूल, ब्रहमकुमारी आश्रम, राम मन्दिर के सामने, जैन श्वेताम्बर स्कूल के पास, स्टेशन रोड़ पर सपेंटिंग हुई है।