चूरू: गांव रामसरा की किराना दुकान में हुई चोरी के मामले में 7 दिन बाद सदर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Feb 19, 2025 चूरू के गांव रामसरा की एक किराणा दुकान में 12 फरवरी को हुई चोरी मामले में सदर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। सदर थाने के एएसआई गिरधारी लाल सैनी ने बुधवार शाम 6:00 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि गांव रामसरा के संजय कुमार जांगिड़ ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी गांव रामसरा में किराना की दुकान है। इस दुकान का ताला तोडकर एक व्यक्ति ने दुकान में प्रवेश किया।