चूरू: गांव रामसरा में दो दिवसीय टिड्डी जागरूकता एवं प्रबंधन कार्यक्रम की शुरुआत हुई
Churu, Churu | Feb 19, 2025 चूरू के गांव रामसरा में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के टिडडी सह एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र के द्वारा बुधवार को दो दिवसीय टिड्डी जागरूकता एंव प्रबंधन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यालय प्रभारी डॉ.सूरज करण चौधरी ने शाम 4 बजे करीब रेगिस्तानी टिड्डी के जीवनचक्र, प्रवास और पहचान करने के तरीके एंव नियंत्रण के उपाय बताये।