बमोरी: ग्राम बेटांडा में जमीन विवाद को लेकर भतीजे और उसके दोस्त ने चाचा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की
Bamori, Guna | Aug 5, 2026 उमरी चौकी के ग्राम बेटांडा मैं जमीन विवाद के ऊपर से भतीजे ने व उसके दोस्त के साथ मिलकर चाचा की मारपीट की है | घटना बीते रोज रात 11:30 बजे की बताई गई है|फरियादी रतन सिंह भील ने पुलिस को बताया कि मैं घर के बाहर सो रहा था तभी मेरा भतीजा राजेश व उसका दोस्त इंदर आए और बोले की तूने मुझे जमीन में से हिस्सा क्यों नहीं दिया मैंने कहा पिताजी ने दिया है |