जहानाबाद: अनाथ बच्चों को भी प्राइवेट स्कूलों में मिलेगी मुफ्त शिक्षा, RTE के तहत किया शामिल
बिहार में अब अनाथ बच्चों को भी शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत शामिल किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यह व्यवस्था लागू हुई है। इससे 6 से 14 वर्ष के अनाथ बच्चों को निजी स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों पर मुफ्त शिक्षा मिलेगी और उनकी फीस सरकार वहन करेगी। जिसको लेकर जिले में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे चर्चा का माहौल है लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं।