गिरिडीह: माहुरी वैश्य महिला समिति द्वारा भंडारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास में सावन महोत्सव का आयोजन
माहुरी वैश्य महिला समिति, गिरिडीह के सौजन्य से भंडारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास सह मथुरासिनी मंदिर प्रांगण में रविवार को 4 बजे से भव्य एवं उत्साहपूर्ण सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला समिति की अध्यक्षा सुमन भदानी ने की।